उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश के पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी का कैंपेन ‘’UP Close & Personal through the Lens’’ का शुभारम्भ !

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग ने इनमोबी ग्लांस के साथ किया एमओयू

लखनऊ । राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन ने फोटोग्राफी अभियान शुरू किया। पोर्टल http://www.upcnp.art पर पर्यटन स्थलों की​ फोटो अपलोड करने पर चयनित प्रति फोटो पे 100 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए विभाग ने लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में इनमोबी ग्लांस कंपनी के साथ एमओयू किया। इस फोटोग्राफी कैंपेन को यूपी क्लोज एंड पर्सनल थ्रू द लेंस नाम दिया गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि देश—दुनिया तक पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि upcnp.art नामक पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होगा। इसमें 50 चैनित फोटो की एक एक्सहिबिशन भी लगाई जाएगी।

इनमोबी ग्लांस और यूपी टूरिज्म ने संयुक्त रूप से यूपी की संस्कृति विविधता, पर्यटन, इतिहास, देशभक्ति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रीय फोटोग्राफी अभियान की शुरुआत की है।
इससे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपने फोटोग्राफी कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी मिलेगा।

ग्लोबल एसवीपी एंड चीफ कारपोरेट अफेयर एंड पब्लिक पालिसी आफिसर डा. सुबी चतुर्वेदी ने कहा उत्तर प्रदेश सिर्फ एक राज्य नहीं है; यह मेरा घर है, इतिहास, संस्कृति का भंडार है। यहां अनेक सुंदरता और अनकही कहानियाँ हैं। यूपी को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की जरूरत है। इसमें यह अभियान महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button