उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 2024 लोकसभा के चुनाव अभियान के लिए राष्ट्रीय लोकदल के प्रभारियों व संयोजकों की सूची जारी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने 2024 लोकसभा के चुनाव अभियान के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हस्तिनापुर क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र तथा रुहेलखण्ड क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय लोकदल के प्रभारियों और संयोजकों की सूची जारी करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में कुं0 नरेन्द्र सिंह (मथुरा) को प्रभारी व वीरपाल राठी पूर्व विधायक को संयोजक तथा ब्रज क्षेत्र में विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग को प्रभारी व रामरस पाल पूनिया को संयोजक मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त रुहेलखण्ड क्षेत्र में अय्यूब अली एडवोकेट को प्रभारी व सचिन चौधरी को संयोजक मनोनीत किया है।



