उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर्षित सिंह ने आयोजित किया जागरूकता शिविर

लखनऊ : लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज के डायरेक्टर हर्षित सिंह ने विनम्र खंड गोमती नगर के कैम्पस में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के दिशा निर्देशन में लखनऊ पब्लिक कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल्स के कर्मचारियों के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया |

कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम शाखा कार्यालय कपूरथला की शाखा प्रबंधक कोमल जैन, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ तराना हाशिम, डॉ राकेश चक्रवर्ती, प्रधानाचार्या अनीता चौधरी, एलपीसीपीएस डायरेक्टर गरिमा सिंह, राजकुमार वर्मा , डीन डॉ. एल. एस. अवस्थी, मीडिया हेड विजय मिश्रा, मुख्य निरीक्षक संजय प्रताप सिंह, सूर्यांश व कर्मचारी गण उपस्थित रहे |

शिविर में बीमित व्यक्ति और महिलाओं को हित लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा बीमितों की समस्याओं व जिज्ञासाओं का त्वरित निस्तारण किया गया | डॉ तराना हाशिम व डॉ राकेश चक्रवर्ती की टीम द्वारा कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, तापमान एवं पल्स रेट की जांच की गई और संबंधित कर्मचारियों को उचित परामर्श दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button