उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नैफेड आम लोगों को भारत सरकार की योजना के अंतर्गत उपलब्ध करा रहा है सस्ता आटा और दाल

मोबाइल वैन से वितरण किया जा रहा है 27.5 प्रति किलो रुपये में आटा, 60 प्रति किलो रुपये में चना दाल

लखनऊ : खुदरा बाजार में आटा और दाल की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए भारत सरकार की योजना के अंतर्गत खुदरा ग्राहकों व उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर भारत आटा 27.5 प्रति किलो व भारत चना दाल 60 प्रति किलो पूरे प्रदेश में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत नैफेड उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2024 को लखनऊ के अनेक सेल पॉइंट पे अतिरिक्त मोबाइल वैन का संचालन शुरू किया गया।

इस मौके पर नैफेड के स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश, रोहित जैमन, असिस्टेंट मैनेजर आदित्य द्विवेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नैफेड द्वारा अतिरिक्त मोबाइल वैन का संचालन नैफेड स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश, रोहित जैमन द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया।

इन अतिरिक्त मोबाइल वैन द्वारा भारत

आटा 27.5 प्रति किलो व भारत चना दाल 60 प्रति किलो लखनऊ के अनेक प्रमुख स्थलों व चैराहों, जैसे की चैक, टेढ़ी पुलिया, पत्रकार पुरम, भूतनाथ मार्किट, परिवर्तन चैक, कैसरबाग, नहरिया, आशियाना, तेलीबाग, पाण्डेयगंज, डालीगंज इत्यादि पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button