उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
महानगर अध्यक्ष, विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने की शहर के मंदिरों की सफाई

लखनऊ : अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में आज भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

लखनऊ महानगर में प्रातः महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रदेश कार्यालय के कमलेश्वर महादेव मंदिर में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लाला लाजपतराय वार्ड में कुर्सी रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर में दर्शन कर स्वच्छता श्रमदान किया।

रजनीश गुप्ता ने हनुमान मंदिर, अंजनी श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी मंदिर और सभी मंडल अध्यक्षों पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर आज भी क्षेत्र के मंदिरों और उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।




