उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन लखनऊ में संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में संरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य हेतु मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन लखनऊ में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन में ऐशबाग – मैलानी रेल खंड के समपार संख्या 12 स्पेशल पर संरक्षा सलाहकार/यातायात एवं संरक्षा सलाहकार/टीआरडी द्वारा संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसके तहत आम जनमानस को संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटको तथा उपरिगामी सेतु से ट्रैक पार करने और गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने एवं रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा रेल लाइन किनारे जानवरों को न आने देने के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सड़क उपयोगकर्ताओं को 300 संरक्षा पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button