उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में आयोजित अलंकरण समारोह में शौर्य पराक्रम के लिए वीरता एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट पुरस्कार सहित यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

कर्नल अजय पटियाल को सेना मेडल से सम्मानित किया गया

लखनऊ : मध्य कमान अलंकरण समारोह 2024 लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) परेड ग्राउंड में 13 जनवरी 2024 को आयोजित आयोजित किया गया ।

 

इस अवसर पर आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने सेना के जाबांज अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया।

अलंकरण समारोह के दौरान प्रदान किए गए पुरस्कारों में 08 वीरता पुरस्कार और 11 विशिष्ट सेवा पुरस्कार शामिल था । पुरस्कार विजेताओं को दुश्मन के सामने वीरता के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।

इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मध्य कमान की 17 सैन्य इकाइयों द्वारा प्रदान किए गए असाधारण प्रदर्शन और सेवाओं के लिए जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी – सूर्या कमांड सर्वश्रेष्ठ ग्रीन स्टेशन के लिए प्रयागराज, सर्वश्रेष्ठ जोनल हॉस्पिटल के लिए सैन्य अस्पताल मेरठ, सर्वश्रेष्ठ फील्ड हॉस्पिटल के लिए 60 पैरा फील्ड अस्पताल, बेस्ट मिड जोनल व पेरीफेरल अस्पताल के लिए 161 सैन्य अस्पताल तथा बेस्ट ईसीएचएस पॉलीक्लीनक के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक मेरठ को प्रदान की।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सभी रैंकों से हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और भारतीय सेना की उच्च परंपराओं को हर समय बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, नागरिक गणमान्य व्यक्ति और लखनऊ के प्रतिष्ठित पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस की प्रशंशा करते हुए पुरस्कार विजेताओं की सेवा और बहादुरी की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button