उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनविकास महासभा एवं सृजन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश महोत्सव में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर चलकर युवा मजबूत राष्ट्र बनाने में दें योगदान-पंकज तिवारी

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जानकीपुरम में चल रहे उत्तर प्रदेश महोत्सव में जनविकास महासभा एवं सृजन फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उपस्थित समस्त व्यक्तियों द्वारा उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने कहा की विवेकानंद जी का एक वाक्य अवश्य ही देश के सभी युवाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और वह वाक्य है उठो जागो आगे बढ़ो और तब तक ना रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए और इसी को अपना आदर्श वाक्य बना कर देश के युवाओं को अपने देश को मजबूत राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिये।

कार्यक्रम में उपस्थित सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कैरियर टेक्नोलॉजी ( सोक्ट ) के अध्यक्ष डॉ अगम दयाल जनविकास महासभा के मंत्री अजय यादव सेक्टर-5 जानकीपुरम विस्तार के अध्यक्ष एस पी मिश्रा एवं महासचिव सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में देशराज यादव, शशि मोहन, शैलेंद्र मोहन, दिव्या शुक्ला, उदयराज सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button