उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आसमा हुसैन ने सिखाई इनर इंजीनियरिंग

लखनऊ : लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में आई. क्यू. ए. सी. द्वारा आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला में, “आधुनिक युग में आंतरिक इंजीनियरिंग की आवश्यकता: वेदों के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर आसमा हुसैन ने व्याख्यान दिया। इस कार्यशाला के प्रथम दिन समाज कल्याण विभाग की जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ आकांक्षा दीक्षित एवं सैफायर मीडिया लिमिटेड की सीनियर मैनेजर पारुल शुक्ल उपस्थित रहीं।

कार्यशाला में वेदों, उपनिषदों एवं तमाम ग्रंथों में बताए गए जीवन के मूल सिद्धांतों पर बात की गई । आसमा हुसैन ने बताया की वर्तमान समय में किस प्रकार भौतिकवाद में फंसे हुए होने पर स्वांतः सुखाय का मंत्र ही हमें सफलता दिला सकती है । डायरेक्टर गरिमा सिंह एवं डीन प्रो. एल. एस. अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button