उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने NDMC की शानदार उपलब्धि की सराहना की
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत अखिल भारतीय श्रेणी में सबसे स्वच्छ शहर के रूप में 7वीं रैंक

नई दिल्ली : स्वच्छता और नागरिक उत्कृष्टता के प्रति नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की अटूट प्रतिबद्धता की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष – श्री सतीश उपाध्याय ने प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत अखिल भारतीय श्रेणी में केंद्र शासित प्रदेश के भीतर स्वच्छ शहर के रूप में 7वीं रैंक और “5 सितारा कचरा मुक्त शहर” रैंकिंग और “वाटर प्लस प्रमाणन” हासिल करने के लिए पूरी एनडीएमसी टीम को हार्दिक बधाई दी है।
श्री उपाध्याय ने बताया कि एनडीएमसी को यह प्रतिष्ठित सम्मान आज नई दिल्ली में भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है ।
श्री उपाध्याय ने इस बात पर जोर दिया कि ये सम्मान न केवल उच्च सेवा मानकों को बनाए रखने के लिए एनडीएमसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि नई दिल्ली के निवासियों को विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के उसके प्रयास को भी दर्शाते हैं।
एनडीएमसी टीम द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, श्री उपाध्याय ने एनडीएमसी क्षेत्र के भीतर जी20 शिखर सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यह हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण है कि हम वैश्विक मंच के कार्यक्रमों का आयोजन करने, अपने मेहमानों की सुविधा सुनिश्चित करने और एक विश्व स्तरीय शहर में विश्व स्तरीय नगर पालिका के मानक को बनाए रखने में सक्षम हैं।”
श्री उपाध्याय ने एनडीएमसी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और बढ़ाने के लिए निरंतर समर्पण और फोकस के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने एनडीएमसी के लिए अपनी महत्वाकांक्षा व्यक्त कि की वह पिछले वर्ष 9वें स्थान से इस वर्ष 7वें स्थान पर उल्लेखनीय प्रगति करते हुए आने वाले वर्षों में शीर्ष रैंक प्राप्त करे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि, “हमें स्वच्छता और नागरिक उत्कृष्टता के शिखर को प्राप्त करने का प्रयास करते हुए नई दिल्ली के लोगों को सर्वोत्तम सर्वांगीण सेवाएं प्रदान करने के लिए अटूट समर्पण जारी रखना चाहिए।”



