उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सतीश उपाध्याय ने श्री राम के जीवन पर लोधी गार्डन पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष,  सतीश उपाध्याय और विधायक, रोहिणी, विजेन्द्र गुप्ता ने लोधी गार्डन, नई दिल्ली में सम्पूर्णा द्वारा श्री राम के जीवन पर आयोजित, “मेरे प्रभु राम” विषय पर बच्चो के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 

श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया । श्री उपाध्याय ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य 22 जनवरी, 2024 को होने वाले श्री राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बच्चो को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का प्रचार और प्रसार करना है और और देशवासियों को एक साथ जोड़कर इस ऐतिहासिक घटना को साझा करना है।

श्री उपाध्याय ने कहा, 22 जनवरी, 2024 को हमारे देश में सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है, जिसमें हर भारतीय के लिए यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समय है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री राम के बारे में जानकारी, धार्मिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

श्री उपाध्याय ने अपने भाषण में कहा कि श्री राम केवल हिन्दू धर्म के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे जन चेतना के स्रोत भी हैं। श्री राम का सामाजिक समरसता और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, “राम पूरे देश के लिए एक अद्वितीय प्रतीक हैं, जो अध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि जनवरी 22 को हम सभी को मिलकर दिवाली से भी बड़ी दिवाली अपने अपने घरों में मनानी है ।

इस अवसर पर 100 बच्चे भगवान और देवियों के पोशाकों में सजे हुए थे, सभी ने “मेरे प्रभु राम” विषय पर अपनी भावनाएं चित्रकला के माध्यम से व्यक्त की। इसमें अनाथालयों और विशेष घरों में रहने वाले बच्चे भी शामिल थे। जैसे की विदित है कि सम्पूर्णा ने 22 जनवरी 2024 के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसमें प्रत्येक घर, दुकान, संस्थान, और घरों पर शाम को 6 बजे 11 दीपक जलाने का अनुरोध किया है।

डॉ. शोभा विजेन्द्र, सम्पूर्णा की संस्थापिका अध्यक्षा ने कहा कि यह प्रतीकात्मक क्रिया सामूहिक भक्ति और आर्थिक स्थिति, जाति, और धर्म के पार एकता को प्रतिष्ठापित करती है। सम्पूर्णा का यह लक्ष्य है कि दिल्ली में 22 जनवरी 2024 को 1 करोड़ और 11 हजार दीपक जलाए जाए।

इस अवसर पर डॉ. शोभा विजेन्द्र के नेतृत्व में, लोधी गार्डन के चारों ओर “जय श्री राम” करती हुई रैली भी निकाली गई। समापन में भोजन भी वितरित किया गया। पूर्व निगम पार्षद चित्रा अग्रवाल, निगम पार्षद स्मिता कौशिक, अनिल गोयल, निर्मला चहल, पवन गौड़, संजय गौतम भी मौजूद थे।

सम्पूर्णा और एकल के प्रबंधन ने सभी मेहमानों का स्वागत एक दीपों की किट के साथ किया। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण करते रहे और लोधी गार्डन में घूम रहे सभी आगंतुकों ने उनके नृत्य का भी आनंद लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार मिले, और प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button