उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक आखिरी बार के लिये पंजे पैने हो चुके हैं! डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर 9 फरवरी को रिलीज होगा ‘आर्या अंतिम वार’

हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ‘आर्या अंतिम वार’ की स्‍ट्री‍मिंग 9 फरवरी से सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर होगी

मुंबई : ये शेरनी घायल हो सकती है, पर इसके पंजे आज भी उतने ही तेज हैं! दबंग शेरनी आर्या ने खुद को ‘अंतिम वार’ के लिये तैयार कर लिया है, क्‍योंकि डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार ने बेहद अपेक्षित आर्या अंतिम वार की घोषणा की है। पिछले एपिसोड्स में हमने हिम्‍मत वाली आर्या सरीन को उभरते देखा। अपने परिवार को बचाने के लिये वह हदों को पार कर जाती है, लेकिन इस बार वह ज्‍यादा तेज होगी। आर्या के अंतिम वार के लिये तैयार हो जाइये, क्‍योंकि वह आखिरी बार अपने बिजनेस और परिवार के लिये उठे खतरों का सामना करने वाली है। एक ही बार में सारे दुश्‍मनों का काम तमाम होने जा रहा है! इंतजार खत्‍म हुआ और डिज़नी+ हॉटस्‍टार 9 फरवरी, 2024 को आर्या अंतिम वार लाने के लिए तैयार है!

मशहूर फिल्‍ममेकर राम माधवानी द्वारा रचित और सह-निर्देशित आर्या सीजन 3 का सह-निर्माण अमिता माधवानी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्‍म्‍स और एंडेमोल शाइन इंडिया ने किया है। इसके प्रतिभाशाली कलाकारों में सुष्मिता सेन, इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्‍ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्‍वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, प्रत्‍यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्‍द्र जाडावत और विश्‍वजीत प्रधान आदि शामिल हैं।

गौरव बैनर्जी, हेड- कंटेन्‍ट, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार एण्‍ड एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्‍़नी स्‍टार ने कहा, ‘‘3 सीजनों में आर्या को काफी प्‍यार मिला है और हर नये सीजन के साथ उसके प्रशंसक बढ़ते ही गये हैं। हम उसका अगला और आखिरी कदम दिखाने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं, क्‍योंकि सुष्मिता सेन (आर्या) अपने परिवार को बचाने के लिये अंतिम वार की तैयारी कर चुकी हैं।‘’

आर्या (सीजन 1, 2 और 3) के रचनाकार, सह-निर्माता एवं सह-निर्देशक राम माधवानी ने कहा, ‘’आर्या एक प्रोजेक्‍ट से कहीं बढ़कर है। यह एक दिली सफर है, जिसका मेरे कॅरियर में एक खास मुकाम है। इस सीरीज को बनाना और इसका सह-निर्देशन करना मेरे लिये काफी फायदेमंद रहा। मैंने अपनी रचनात्‍मक सीमाओं और कहानी कहने की गहराई को परखा। सीजन 3 हमारी टीम के समर्पण का सबूत है। अगला चैप्‍टर आने के साथ ही मुझे गर्व और रोमांच हो रहा है। मैं इस असाधारण कहानी को दर्शकों के साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। इस भाग में आर्या इतनी टूट जाती है कि उसका लगभग एक नया जन्‍म होता है। और मुझे यकीन है कि हर दर्शक उसके सफर को देखकर दंग रह जाएगा। सिनेमैटोग्रा‍फी के लिहाज से आर्या अंतिम वार इस जोनर का एक नया पन्‍ना है। एक निर्देशक के तौर पर मेरे सफर में आर्या की भूमिका सबसे महत्‍वपूर्ण है। इस कहानी ने मुझे चुनौती दी और पहले से काफी बेहतर बनाया।‘’

आर्या सरीन का मुख्‍य किरदार निभा रहीं सुष्मिता सेन ने कहा, ‘ ‘मेरे दिल में आर्या की एक खास जगह है। और सीजन 3 में मेरे दो तरह के पहलू होंगे। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर आर्या का हर एपिसोड उस दुनिया का सफर है, जो मेरे अस्तित्‍व का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा बन चुकी है। आर्या अंतिम वार के आने के साथ, आप आर्या का वह पहलू देखेंगे, जो पहले से बेहद अलग होगा- उसकी गहराई, तेजी, नये घाव और उदासी उसकी कहानी का एक निष्‍कर्ष देती है। इस किरदार को निभाने में मुझे अपनी सोच से ज्‍यादा मिला है। मैं रोमांचित हूँ कि हर कोई इस किरदार का शानदार तरीके से उभरना देखेगा, क्‍योंकि इसने मेरे दिल को गहराई से छुआ है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button