उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महासंघ के पदाधिकारियों ने महानिदेशक को बधाई दी

लखनऊ : चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उ.प्र. के संयोजक डा सचिन वैश्य, प्रदेश अध्यक्ष डा अमित सिंह,महामंत्री अशोक कुमार,सचिव सर्वेश पाटिल, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा, प्रान्तीय प्रवक्ता सुनील कुमार,जिला सचिव रजत यादव ने नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा.बृजेश राठौर से नववर्ष के साथ ही महानिदेशक बनने पर शुभकामनाएं दी,साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य के समस्त कर्मचारियों की ओर से भी महासंघ के पदाधिकारियों ने महानिदेशक महोदय को बधाई दी।

महानिदेशक  ने जल्द ही महासंघ के साथ एक बैठक कर कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान का आशवासन दिया।महासंघ ने नवनियुक्त महानिदेशक प्रशिक्षण डा. नरेन्द्र अग्रवाल से भी शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button