उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सौंदर्य प्रतियोगिता में छाया लखनऊ का जलवा

लखनऊ की प्रीती सौरभ बनी मिसेज़ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। रंग बिरंगी रोशनी और संगीत की धुनों पर लहराते कदमों की ताल पर गृहणियों का हौसला हर किसी को चौंका रहा था क्योंकि कल तक परिवार और सामाजिक दायित्वों को बुलंदी पर ले जाने वाली महिलाएं आज रैंप पर अपना जलवा बिखेर रही थीं। उनके हौसले और जुनून ने आज फिर यह साबित कर दिया कि लगन और परिश्रम के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

मौका था सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ वर्चु सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले का । मिसेज़ उत्तर प्रदेश द्वारा हॉलीडे इन होटल में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 350 महिलाओं ने ऑडिशन राउंड में भाग लिया, जिसमें से 18 महिलाएं सेमीफाइनल राउंड के लिए चुनी गई।और ग्रैंड फिनाले में 14 प्रतिभागियों को स्थान मिला।
समारोह की मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी ऋतु सुहास थी। विशिष्ट अतिथि नोयोनिता लोध, पूर्व मिस इंडिया 2014 और गौरव प्रकाश थे।

प्रतियोगिता में लखनऊ की प्रीति सौरभ मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ वर्चु सीजन 3 की विजेता चुनी गई, लखनऊ की दीप्ती जोशी फर्स्ट रनर अप बनी और लखनऊ की ही सुप्रिया वर्मा सेकंड रनरअप चुनी गई।
इन तीनो विजयी प्रतिभागियों को मिसेज़ इंडिया 2024 में भाग लेने का मौका मिलेगा।विजेता को 51000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगियों को जज करने के लिए शिखा सेठ, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अदिति जग्गी रस्तोगी और यावर अली शाह मौजूद थे।
मिसेज उत्तर प्रदेश की निदेशक प्रीति यादव ने बताया कि हमारी संस्था ने बीते कई वर्षों में हजारों महिलाओं का रैंप पर आने का सपना साकार किया है मेरा मानना है कि महिलाएं चाहे वो किसी भी परिस्थितियों में है वह जो लक्ष्य तय करती हैं उसे अपनी लगन और परिश्रम के बल पर हासिल कर लेती हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा ने किया और उन्होंने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धनभी किया।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button