उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों एवं क्लीनिकों से घटिया मेडिकल स्टेंडर्ड पर फेल दवायें बांटती रही है : वीरेन्द्र सचदेवा

आम आदमी पार्टी नाम की पार्टी चलाने वाले केजरीवाल ने आम आदमी के जीवन में जहर घोल दिया है : मनोज तिवारी

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा है कि यह यह शर्मनाक एवं दर्दनाक है की अरविंद केजरीवाल सरकार आम आदमी की जिंदगी से खेलते हुऐ सरकारी अस्पतालों एवं क्लीनिकों से घटिया मेडिकल स्टेंडर्ड पर फेल दवायें बांटती रही है। पत्रकार वार्ता में दिल्ली भाजपा सचिव हरीश खुराना उपस्थित थे।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता आज उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना की आभारी है जिन्होने जानकारी मिलते ही इस स्टेंडर्ड विहिन या यूँ कहें नकली दवाओं के स्कैम की सघन जांच कराई।

उपराज्यपाल के आदेश पर हुई जांच में एड्रिओट फार्मास्यूटिकल्स सहित लगभग 5 कम्पनियों के सैंपल जांच में फेल हुऐ हैं और अधिकांश ने बिना बहस अपनी दवाएं ना सिर्फ सरकार के अस्पतालों से बल्कि बाजार से भी वापस लेने का परिपत्र जारी कर दिये हैं।

इस संदर्भ में विजिलेंस जांच में कहा गया है शिकायतें मिल रही थी की मोहल्ला क्लीनिक एवं अस्पतालों में मिलने वाली सामान्य दवाएं मरीजों पर असर नही कर रही हैं जिसके बाद दवाओं के सैंपल उठाये गये और घटिया स्टेंडर्ड की दवाओं का पूरा घोटाला खुला है।

विजिलेंस विभाग ने सिफारिश की है की जितने तादाद में सैंपल फेल हुए हैं ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा बांटी जा रही सभी दवाओं की सैंपल जांच।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा की दिल्ली सरकार के इस घटिया दवाएं बांटने के प्रकरण ने केजरीवाल सरकार के विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। आम आदमी पार्टी नाम की पार्टी चलाने वाले केजरीवाल ने आम आदमी के जीवन में जहर घोल दिया है।

मनोज तिवारी ने कहा की मुख्यमंत्री अपनी विपासना से वापस आयें और मरीज़ों के जीवन से हुए इस खिलवाड़ पर जवाब दें और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को बर्खास्त करें।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button