उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ

लखनऊ : रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शहर के विभिन्न मुहल्ले में खोले जा रहे सिलाई सेंटरों की योजना के तहत विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने खरगापुर सेक्टर 14 इंदिरा नगर और लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में कुर्मांचल नगर में स्थापित सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी साथ में उपस्थित रहे।

सेंटर में फीम फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर फंड द्वारा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई है जिसके द्वारा केंद्र में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब देश की महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रसारित करने के अंतर्गत महिलाओं को हुनरमंद व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से खोले गए केंद्र में सिलाई को रोजगार के रूप में अपनाने के नजरिए से महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, सोनू चतुर्वेदी, पार्षद मुन्ना मिश्रा रामकुमार वर्मा संजय सिंह राठौर, भूपेंद्र शर्मा, हेमा डोबरियाल, नमिता पांडे और क्षेत्रीय महिला एनजीओ संगठनों की प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button