उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की ओ.बी.सी कर्मचारी एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक वार्ता की बैठक आयोजित

लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की ओ.बी.सी कर्मचारी एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक वार्ता की बैठक मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के आरम्भ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राहुल यादव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय से सभी का परिचय कराया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने कहा कि रेल संचलन में कर्मचारी एसोसिएशनों की महत्वूपर्ण भूमिका होती है तथा इसके माध्यम से प्राप्त कर्मचारियों के हित के महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी कर्मचारी परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुये मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि मण्डल में अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मण्डल में ’कर्मचारी कल्याण’ हेतु डिजिटलाइजेशन प्रणाली द्वारा रेलवे कर्मचारियांे के वेतन, स्थापना, रेलवे आवास तथा स्वास्थ्य संबंधी परिवादों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है।
अपने सम्बोधन में लखनऊ मण्डल के ओ.बी.सी कर्मचारी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री श्री संजय यादव ने मण्डल में संरक्षा कोटि के कर्मचारियों की नियुक्ति, कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, चिकित्सा सुविधा, मण्डल मंे ओ.बी.सी कर्मचारी एसोसिएसन कार्यालयों का आवंटन, रोस्टर के अनुसार डियूटी से संबधित समस्याओं की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये अपना सुझाव प्रदान किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)  राजीव कुमार एवं मण्डल के समस्त शाखाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष  सी.पी. वर्मा व मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button