उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन विक्रम कुमार तथा वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ शिल्पी कन्नौजिया व शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने ट्रेन संचालन के दौरान लखनऊ मण्डल के मैलानी परिक्षेत्र सेे जुड़े ’फ्रंटलाइन संरक्षा स्टाफ’ स्टेशन अधीक्षक, लोको पायलट, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीआरडी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि तथा मेंन्टेनेंस कर्मचारियों के साथ उनकी दैनिक कामकाज में आने वाली दिक्कतों, जैसे ट्रैक एवं सिग्नल अनुरक्षण, पावर ब्लॉक व ट्रेन संचलन से संबंधित मुद्दे तथा संरक्षा नियमावली के उपयोग आदि पर चर्चा की गयी।
मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने उपस्थित शाखाधिकारियों एवं सुपरवाइजरांे से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य की स्थिति में तथा ट्रेन संचालन में समग्र संरक्षा में सुधार के लिए सुझावों पर सार्थक विमर्श किया। उन्होंने अनुरक्षण के दौरान संरक्षा सावधानियों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।
अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने उपस्थित रेलवे सुपरवाईजर्स को ट्रेन संचलन के दौरान हमेशा सतर्क रहने और निर्धारित संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की निर्देश दिया। उन्होने कहा कि रेलपथ एवं सिग्नलिंग अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्लाक लेकर कार्य करें। अनुरक्षण कार्य के दौरान ’शार्टकट’ पद्यति का पालन न करें।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी0वे0), लोको निरीक्षक एवं यातायात निरीक्षक स्टाफ तथा अन्य सुपरवाइजर्स अपने अधीन रेल कर्मियों की निरंतर काउंसिल करें तथा अनुरक्षण कार्य के दौरान सभी संबंधित सुपरपाइजर्स अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ आपस में समन्वय बनाये रखें। सभी विभाग संरक्षा मैनुअल के अनुरूप अपने अधीनस्थ कर्मियांे के नियमित रिफ्रेशर प्रशिक्षण कराने हेतु विशेष निगरानी रखे ।


इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 06 रेल कर्मियों,  रामानन्द/स्टेशन मास्टर/मुण्डेरवा,  अबूबकर अंसारी/स्टेशन मास्टर/बिन्दौरा,  वीरेन्द्र प्रताप ट्रेन मैनेजर(गुड्स)/गोण्डा, प्रमेश कुमार यादव/सरयू,  रहमान अली/कॉटावाला/मोतीगंज एवं श्री हरिकान्त मिश्रा/गेटमैन/बस्ती को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/आपरेशन, सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व परिचालन, सिगनल, इंजीनियरिंग, विद्युतकर्षण, यांत्रिक के संरक्षा सलाहकार व यातायात निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button