उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्रोच्चारण व शंखनाद के साथ शुरू हुआ विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव

ड्राइंग, गायन, नृत्य और कबाड़ से जुगाड़ आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे छात्र

लखनऊ। छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिये तीन दिवसीय विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव एनआरएलसी ट्रेनिंग संस्थान, सेक्टर-जी, जानकीपुरम के ऑडिटोरियम में मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शुरू हो गया।

सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कॅरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) एवं जन विकास महासभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुरू हुये उत्सव के उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित किया और बच्चों ने सरस्वती वन्दना पर नृत्य एवं वन्देमात्रम का सामूहिक गान भी हुआ।

इस मौके पर सोक्ट के अध्यक्ष व कॅरियर काउन्सलर डा. अगम दयाल, जनविकास महासभा के अध्यक्ष व मुख्य आयोजक पंकज तिवारी, परी पुस्तक केन्द्र के अजय यादव, शोभा फाउण्डेशन के प्रदीप जायसवाल व अंकेश चौहान, पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी, समाजसेवी दिव्या शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चन्द्र अवस्थी डॉ अमित सक्सेना रेनू सिंह नसरीन खान पिंकी शुक्ला रामकृष्ण साहू वैभव शुक्ला  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उद्घाटन के उपरान्त उत्सव के पहले दिन विभिन्न स्कूलों से पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने ड्राइंग, ग्रुप क्लासिकल डांस, सोलो सिंगिग, माडर्न डांस आदि कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही कई छात्रों ने कबाड़ से बनायी कई उपयोगी चीजों का भी प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने उत्सव में आये छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सोक्ट व जनविकास महासभा ने विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के नाम से एक मंच दिया है जो छात्रों को अपनी पढ़ायी के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका देता है। इस मौके पर उत्सव के मुख्य आयोजक पंकज तिवारी ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन भी छात्र अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button