उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के लिए किया नि:शुल्क भोजन का वितरण : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा : जरूरतमंद लोगों की सेवार्थ कार्य में लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का वितरण किया। भंडारे में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।


भंडारे में प्रसाद वितरण में ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, राहुल भाटिया, विनोद शर्मा, गुड़िया देवी आदि ने सहयोग किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button