उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वर्ष 2025 तक संपूर्ण भारत को टी.बी. मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं : रामजी वर्मा

लखनऊ : वर्ष 2025 तक संपूर्ण भारत को टी.बी. मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये बात सीएमओ कार्यालय में कार्यरत राम जी वर्मा ने सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा आयोजित गोष्ठी में कही।
गौरतलब है कि आगामी 6 दिसंबर को सिविल डिफेंस स्थापना दिवस की 61वी वर्षगांठ है। जिसके क्रम में सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जागरूकता गोष्ठी, श्रमदान, स्वास्थ्य शिविर, यातायात जागरूकता कार्यक्रम, फल वितरण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रंखला में आज सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम में टी.बी. विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में सीएमओ कार्यालय के डीपीपीएमसी राम जी वर्मा ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लखनऊ को टीबी मुक्त करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के सहयोग से टीबी मुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत जनपद के प्रत्येक क्षय रोगी की खोज, निदान एवं संपूर्ण उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यदि परिवार के किसी सदस्य को 2 हफ्तों से अधिक खांसी हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अविलंब जांच कराएं।
सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर सुमित मौर्य, मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा पांडेय, मुकेश कुमार ने टीबी के लक्षण, रोकथाम आदि पर अपने विचार रखे।
डिप्टी चीफ वार्डन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। चौक डिवीजन के डिवीजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल के राजकमल, शाहनवाज हुसैन, आनंद कुमार, सिविल डिफेंस के प्रवीन श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, अयाजुद्दीन, रामगोपाल सिंह, मनोज तिवारी, स्नेहलता, नीरा गर्ग, ठाकुर प्रसाद, ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button