उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में ’एड्स जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । ’विश्व एड्स दिवस’ के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  बी.एन.चौधरी के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  दीक्षा चौधरी की अध्यक्षता में ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में ’एड्स जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी ने एड्स से संबंधित भ्रातिंयों के बारे में बताया कि ’एड्स’ रोग का कोई इलाज नही है, जानकारी ही इसका बचाव है एवं एड्स के बारे में सही जानकारी से ही जान बच सकती है। हाथ मिलाने से, गले लगने से, साथ में कार्य करने से, साथ में खेलने एवं खाना खाने, शौचालय के उपयोग से, मच्छर के काटने से एच.आई.वी. नहीं फैलता है। ’एड्स रोग’ प्रभावित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध से, दूषित खून चढाने से व दूषित सिरिंजो के उपयोग से होता है।
एड्स का सीधा सम्बन्ध क्षय रोग एवं यौन रोग से रहता है, अतः इन रोगो से बचना बहुत जरूरी है एवं यौन रोग होने पर किसी प्रशिक्षित चिकित्सक से शीघ्र इलाज करायें वर्ना एच.आई.वी. इंनफेक्शन से खतरा बढ़ जाता है। संयमित आचार, विचार, आहार, विहार एवं व्यवहार भी अपनाने से एचआईवी/एड्स से भी बचा जा सकता है ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी, कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button