श्री श्याम मन्दिर में महाराजा अग्रसेन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव महोत्सव के अंतिम दिन विकास इनटरटेनमेंट कोलकाता के कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया कमेटी महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डा दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, समाज सेविका अपर्णा बिष्ट, बिन्दु बोरा ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन किया। कोषाध्यक्ष आशीषअग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन ने शासन प्रणाली एक नई व्यवस्था को जन्म दिया था उनके समाज में अद्भुत और योगदान को सभी जन तक पहुंचने के लिए नृत्य नाटिका का मंचन किया गया श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अंतिम दिन नगर वासियों के अपार भक्तों नृत्य नाटिका का मंचन देखा।

अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि नृत्य नाटिका मंचन में महाराजा अग्रसेन व्यापारियों के शहर अग्रोहा के एक महान भारतीय राजा थे महाराजा अग्रसेन का जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ था महाराजा अग्रसेन एक वेदिक समाजवाद के प्रर्वतक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे वे अग्रोदय नामक गणराज्य के महाराजा थे।



