उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा ने जिस तरह का नफ़रती समाज बनाया है उसके परिणाम आने लगे हैं : शाहनवाज़ आलम

लखनऊ । अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने प्रयागराज के लारैब कांड को भाजपा सरकार द्वारा समाज में फैलाए जा रहे नफ़रती माहौल का परिणाम बताया है। इसकी तुलना उन्होंने 31 जुलाई को चलती ट्रेन में रेलवे कर्मचारी चेतन सिंह द्वारा की गयी 3 मुस्लिम यात्रियों की हत्या से की है जिसमें हत्यारे ने योगी, मोदी और हिंदू राष्ट्र के समर्थन में भाषण भी दिया था।

कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इंजिनियरिंग के छात्र को 2 दिनों पहले बस में धार्मिक द्वेष वाली टिप्पणियों से अपमानित किया गया था। इसलिए जाँच में यह पहलू ज़रूर शामिल किया जाना चाहिए कि बस और कॉलेज में छात्रों के बीच किस तरह की बहस होती है। उनमें किस पार्टी, नेता, विचारधारा और न्यूज़ चैनल को पसंद करने वाले लोग ज़्यादा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को क़ानून-व्यवस्था की नज़र से देखने के बजाए सामाजिक नज़रिए से देखने की ज़रूरत है क्योंकि भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफ़रत न्यूज़ चैनलों के माध्यम से परिवारों और उनसे उनके बच्चों तक पहुँच चुकी है जो एक सामाजिक बीमारी का रूप ले रही है।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मोदी और योगी ऐसे पहले राजनेता हैं जिनका नाम लेकर लोग दूसरों की हत्या कर रहे हैं या धारदार हथियारों से हमला कर रहे हैं। यही इन दोनों नेताओं की अब तक की उपलब्धी है।

उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा की राजनीति पूरे समाज को बीमार और सैडिस्ट बना रही है। इसमें अदानी और अंबानी सहित कॉर्पोरेट मीडिया भी शामिल है। इनके द्वारा सेकुलर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात दूसरों को भी धार्मिक तंत्र की बात करने को प्रोत्साहित कर रहा है। जिससे एक देश के बतौर हमारी एकजुटता खतरे में पड़ती जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button