उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ में वरिष्ठ कवि एवं लेखक प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु को साहित्य सम्मान

मेरठ : 24 से 26 नवंबर 2023 तक आयोजित क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ में साहित्य सम्मान, क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा वरिष्ठ कवि एवं लेखक प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु को सम्मानित किया गया. श्री भारद्वाज को सम्मान स्वरुप स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया.

इस साहित्यक सम्मेलन में मुशायरे का लुत्फ़ भी साहित्य प्रेमियों ने लिया.इस कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय,मेरठ,भारत में किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवासी भारतीय अमेरिकन  इन्दरजीत शर्मा,थे. अन्य गणमान्य अतिथियों में बेल्जियम से साहित्यकार  कपिल कुमार, जापान से साहित्यकार  रमा शर्मा, अमेरिका से आई, साहित्यकार  सुनीता चंदेला, वरिष्ठ साहित्यकार  मीनाक्षी जोशी, साहित्यकार ऊषा किरण,डां पूनम मोरिसस और पत्रकार साहित्यकार  ओम पी डोगरा आदि प्रमुख थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button