उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा मौलिक कर्तव्यों को सुनिश्चित करने के लिए संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर, लखनऊ में मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा मौलिक कर्तव्यों को सुनिश्चित करने के लिए संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई।

श्री कुमार ने कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अंखडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प लेते है।


’संविधान दिवस’ पर पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, हेल्थ यूनिटों, कोचिंग डिपों आदि स्थानांे पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों की सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई गयी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button