उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय रेलवे के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) लखनऊ का दौरा

लखनऊ : जया वर्मा सिन्हा,  अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय रेल ने शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ का दौरा किया।

संस्थान के महानिदेशक हरि शंकर वर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया और उन्हेंा सेवारत रेलवे अधिकारियों और परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।


श्रीमती सिन्हा ने वर्तमान में फाउंडेशन कोर्स कर रहे 2022 बैच के भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) प्रोबेशनर्स के पहले बैच के साथ बातचीत की। उन्होंने संस्थान में चल रहे ‘सीनियर डीओएम सम्मेलन’ के प्रतिभागियों को भी संबोधित किया और सभी सीनियर डीओएम को भारतीय रेलवे को भारत के सर्वश्रेष्ठ और सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक बनाने के लिए नवीन विचारों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मेलन के प्रतिभागियों ने अपने रेलवे डिवीजनों में की जा रही उत्कृतष्ठय प्रचलनों को साझा किया।
संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भारतीय रेलवे के 61 वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) भाग ले रहे हैं।  राजेश पाठक, मुख्यय कार्यकारी निदेशक/टीटी(एम),  प्रदीप कुमार ओझा, कार्यकारी निदेशक /टीटी(एफ),  मनोज कुमार गांगेय, कार्यकारी निदेशक /योजना,  अंशू पांडे, एसपीआई भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के प्रमुख विषय हैं ब्लॉक योजना और प्रबंधन, यातायात योजना, लोको/चालक दल का उपयोग, कोचिंग – टर्मिनल और रोलिंग स्टॉक, माल ढुलाई – टर्मिनल और रोलिंग स्टॉक, पार्सल व्यवसाय, छोटे कार्गो के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान, दिन-प्रतिदिन के संचालन – ओसीसी मॉडल, संचालन में आईटी, जनशक्ति प्रबंधन और सुरक्षा।
श्रीमती सिन्हा ने संस्थान द्वारा प्रकाशित 7 पुस्तकों का विमोचन किया और आईआरएमएस प्रोबेशनर्स और अन्य प्रशिक्षु अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए इन पुस्तकों को तैयार करने और प्रकाशित करने में संस्थान के महानिदेशक हरि शंकर वर्मा के नेतृत्व में टीम आईआरआईटीएम द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर जारी की गई पुस्तकें थीं प्रारंभ (आईआरएमएस फाउंडेशन कोर्स की पठन सामग्री) – खंड 1 से 3, आईआरआईटीएम हैंडबुक, आईआरएमएस प्रोबेशनर्स के लिए फाउंडेशन हैंडबुक, जर्नल एंड द आर्ट ऑफ जर्नलिंग और भारतीय रेलवे के डिवीजनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और नवाचारों का संग्रह।
श्रीमती सिन्हा ने एनएबीईटी, क्यूसीआई द्वारा सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानकों पर ‘अति उत्कृष्ट’ मान्यता प्राप्त करने के लिए संस्थान को बधाई दी और इस प्रक्रिया में शामिल सहायक अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृपत किया। उन्होंने 2019 के अंतिम भारतीय रेलवे यातायात सेवा बैच के प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पाठ्यक्रम निदेशक और संबंधित कर्मचारियों को भी पुरस्कृयत किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button