उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नौ हजार वर्गफीट में तैयार होगा 81 फीट ऊंचा विश्व का पहला श्रीलक्ष्मण उर्मिला मंदिर

हर्षोल्लास में हुआ श्रीलक्ष्मण उर्मिला मंदिर के मूल गर्भगृह का शिलान्यास अनुष्ठान

लखनऊ । अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है तो रामानुज लखन की नगरी लखनऊ के गोहनाकला, जानकीपुरम विस्तार में अद्वितीय श्रीलक्ष्मण -उर्मिला मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। मंदिर के मूल गर्भगृह का शिलान्यास आज दोपहर श्रीलक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के पीठाधीश्वर , आचार्य श्री राम भद्राचार्य के दीक्षा प्राप्त शिष्य राम कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज के करकमलों से हुआ। एक एकड़ भूमि में नौ हजार वर्गफीट में बन रहे 81 फीट ऊंचे शिखर वाले विश्व के इस प्रथम मां उर्मिला-श्रीलक्ष्मण मंदिर में विघ्नहर्ता श्रीगणेश, राम सेवक हनुमान की दिव्य प्रतिमाएं भी स्थापित हांगी।


इस अवसर पर एस‌डीएम सतीशचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मण के बसाये इस नगर में लक्ष्मण मंदिर बनना अत्यंत सुखद और हर्ष का विषय है। अयोध्या के राम मंदिर की तरह ये भव्य मंदिर भी राजधानी का श्रद्धा भरा प्रमुख धार्मिक पर्यटन केन्द्र बनेगा। अब लक्ष्मण नगरी में उनके मंदिर की कमी नहीं खलेगी।

श्रीलक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज ने बताया कि यहां विश्व के पहले भगवान श्री लक्ष्मण माँ उर्मिला मंदिर का स्थापना उनके गुरु आचार्य श्री राम भद्राचार्य जी का स्वप्न था जो क्रमशः इस मूल गर्भगृह शिलान्यास अनुष्ठान के साथ साकार हो रहा है। गुरु की इच्छापूर्ति के लिए वह वर्ष 2017 से निरन्तर लखनऊ में श्रीलक्ष्मण मंदिर के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं। देश भर में भिक्षाटन से मंदिर निर्माण के लिए भूमि लेकर गत वर्ष मई में भूमि पूजन के बाद मंदिर यहां निर्माण कार्य चल रहा है।


आज लक्ष्मण जी के मूल गर्भगृह का शिलान्यास हुआ है पांच पंडितों के द्वारा पांच ईंटों का पूजन किया गया। तत्पश्चात एक अरब राम नाम लेखन की पुस्तिका को भी गर्भगृह की ईंटों के साथ ही रखा गया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि के पट खुलते से दो महीने पहले लखन लाल की प्रतिमा का गर्भगृह बनना सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।


आयोजन में अतिथियों के रूप में अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व विधान सभा सदस्य अविनाश त्रिवेदी, बीना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद दीपक, विजय प्रताप सिंह अवध‌ क्षेत्र महामंत्री , प्रमोद,‌ ओम प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी कमल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बक्शी का तालाब अरुण कुमार सिंह गप्पू व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बक्शी का तालाब रामेन्द्र सिंह मोनू सम्मिलित हुये। इस अवसर पर अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह, अधिवक्ता शेर बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, संतोष शुक्ला, देवेन्द्र कुमार सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button