उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छठ पर्व पर रेल यात्रियों को निःशुल्क फूड पैकेट का वितरण

लखनऊ : पूूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर के विशेष निर्देश पर छठ पर्व के मददेनजर लखनऊ मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनों के अनारक्षित कोचो में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों को निःशुल्क फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे में सर्वप्रथम लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में यह भोजन वितरण अभियान ’कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ के अन्तर्गत मण्डल के वाणिज्य विभाग तथा निजी फर्माे के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए मण्डल के विभिन्न स्टेशन पर 20 से 23 नवम्बर के मध्य वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

बस्ती स्टेशन पर 20 नवम्बर को, गोरखपुर स्टेशन पर 21, 22 एवं 23 नवम्बर को, ऐशबाग जं0 पर 22 एवं 23 नवम्बर 2023 को तथा मैलानी जं. पर 23 नवम्बर को अनारक्षित कोच पर यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु निःशुल्क फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान मंे स्टेशन के मण्डल वाणिज्य निरीक्षक, प्लेटफार्म निरीक्षक तथा अन्य सुपरवाईजर्स स्टाफ द्वारा बढ़-चढ़ कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button