उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छठ पर्व पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु विशेष व्यवस्था

लखनऊ : छठ पर्व भारत के प्रमुख पर्वो में से एक है एवं इस पर्व को आनंदमयी बनाने हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा इस पर्व के दौरान विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लखनऊ मंडल के स्टेशनों से होकर बिहार एवं पूर्वांचल की ओर 39 जोड़ी गाड़ियों का नियमित रूप से आवागमन हो रहा है साथ ही मंडल द्वारा आठ विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भी किया जा रहा है ल

इसके अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाओं के तहत मण्डल रेल प्रबंधक, डॉ.मनीष थपल्याल के दिशा निर्देशन में यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले यात्रियों की सघन जांच करते हुए इस पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने एवं ऐसा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और ट्रेनों को रास्ते में गहनता के साथ चेक करने के आदेश पारित किये गए है एवं उद्घोषणा कक्ष एवं डिस्प्ले बोर्ड द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है तथा लाउड हैलर द्वारा उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और टिकट चेकिंग कर्मचारियों तथा रेल सुरक्षा बल कर्मियों को यात्रियों को ट्रेन सम्बन्धी आवश्यक जानकारी देते हुए उनकी सहायता हेतु तैनात किया गया है l साथ ही पैंट्रीकार वाली ट्रेनों की पैंट्री कार को भी गहनता से चेक किया जा रहा है l इस विषय में विशेषतया बिहार एवं पूर्वांचल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है की वे अपनी सुविधा अनुसार बिना किसी प्रकार का जोखिम लेते हुए सकुशल अपनी यात्रा करें l

इस व्यवस्था के तहत लखनऊ स्टेशन पर स्टेशन निदेशक, लखनऊ  सिद्धार्थ वर्मा एवं स्टेशन निदेशक, वाराणसी जं.(कैंट)  गौरव दीक्षित द्वारा समस्त व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button