उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

70वीं टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस का शुभारंभ

मोदी और योगी सरकार खेल और खिलाड़ियों का कर रही विकास- अवनीश अवस्थी

कानपुर। कानपुर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसियेशन एवं ‘द स्पोर्ट्स हब’ के संयुक्त तत्वावधान में 70वीं टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप आज टीएसएच के वातानुकूलित हॉल में प्रारंभ हुई। 16 से 18 नवंबर तक ‘द स्पोर्ट्स हब’, आर्यनगर में आयोजित हो रही इस तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगभग पांच सौ खिलाड़ियों में भाग ले रहे हैं, जिनमें कई नेशनल इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। टीएसएच के प्रबंध निदेशक पियुष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि श्री अवस्थी को स्मृति चिह्न के साथ ही पी. गोपीचंद हस्तारित बैडमिंटन रैकेट भी सम्मानस्वरुप भेंट किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ‘बॉबी’, कानपुर टेबल टेनिस एसोसियेशन के सेक्रेटरी संजय टंडन, स्पोर्ट्स हब के निदेशक राजीव गर्ग, डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव, रवि टंडन, सुनील सिंह, अरुण दुबे, आशुतोष सत्यम झा समेत शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने नवोदित खिलाड़ियों के साथ दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होनंे कहा कि द स्पोर्ट्स हब में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इनफ्रास्टिचर है, जिससे खिलाड़ियों और कानपुर शहरवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। श्री अवस्थी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार खेल और खिलाड़ियों दोनों का विकास कर रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कई सालों से खेलों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पुलिस में नेशनल और इंटनरनेशनल खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर सीधी नियुक्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने खिलाड़ियों पर 54 करोड रुपए खर्च किए हैं। मेरठ में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बन रही है। यहां पर खिलाड़ियों को और बेहतर मंच मिलेगा। डिप्टी एसपी बनने तक का मौका खिलाड़ियों के पास है। उन्होंने कहा कि यह समय खिलाड़ियों के लिए बहुत बेहतर है देश में नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों के पास अब बहुत मौके हैं। इसी क्रम में कानपुर में इस स्टेट चौंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता, उप-विजेता तथा सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों में कुल दो लाख 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इसमें पैरा खिलाड़ी, वेटरेनस भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17 नवंबर को शाम सात बजे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तथा भारतीय टेबल टेनिस संघ के सचिव व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कमलेश मेहता सम्मानित करेंगे।
पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे-
अंडर 11 गर्ल्स में अंकिशा मिश्रा आगरा ने प्रिशा मनुजा गाजियाबाद को 11-7,11-4,11-5 से, न्याला नासा गौतम बुध नगर ने अनन्या सिंह गाजियाबाद को 12-10,8-11,11-3,11-8 से पहल गुप्ता आगरा ने इनाया आगरा को 11-4,11-9,14-12 से तथा अंशिका गुप्ता प्रयागराज ने अदरीजा नवश्री को 11-13,11-5,7-11,11-5,11-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 11 बालक वर्ग
लक्ष्य कुमार लखनऊ ने अर्णव चौधरी सहारनपुर को 11-3 ,11-0, 11-4 से विहान पुंडीर आगरा आदित्य राज सिंह कानपुर को 11- 9, 11-5, 11-5 से प्रकुल कुमार गाजियाबाद में शाश्वत यादव वाराणसी से 11-8, 11-8, 11-4 से रुद्र मिश्रा गाजियाबाद ने गणेशा सिंह बरेली को 11-6, 11-5, 11-4 से आर्यांश शुक्ला प्रयागराज में कबीर पाल लखनऊ को 11-7 ,12 -10 ,11-3 से दूर्वांक कानपुर ने पृथ्वी सहारनपुर को 11-3,11- 8, 11-5 से शौर्य गोयल लखनऊ ने मयंक पुंडीर सहारनपुर को 11-5 ,11-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर 13 बालिका वर्ग
अनोखी केसरी वाराणसी ने अवनीत कौर को 9-11, 11- 4,11-8, 11 -6 से अंकीशा मिश्रा आगरा को ने अदिति जैसवाल को 11-7, 11-5,11-3 से ईशना अग्रवाल लखनऊ ने प्रिशा मनुजा गाजियाबाद को 12-10, 9- 11, 11-5,12-10 से जीताश्री राठौर गौतम बुध नगर ने प हल गुप्ता को 8-11, 11-6, 11- 7, 11-8 से साक्षी तिवारी लखनऊ ने अवनी शर्मा आगरा को 12-10, 8-11 ,13-11 ,3-11,11-7 से अंशिका गुप्ता प्रयागराज में रिद्धिमा सिंह गाजियाबाद को 11-9 ,11-9, 9-11,11-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया
अंडर 13 बालक वर्ग
लक्ष्य कुमार लखनऊ ने प्रत्यक्ष पटेल प्रयागराज को 14-12, 11-4 ,11-8 से अरुण जैन गौतम बुध नगर ने शौर्य गोयल लखनऊ को 11- 8, 11-6, 11- 7 से अर्णव थापा ने मानित भट्ट को 11-5,11-7,11-5 से प्रणव पांडे गाजियाबाद ने तेज ओबेराई को 11-5,11-5,11-1 से ऑनलाइन राज वर्मा इटावा में विशाल पटेल प्रयागराज को 11-3, 11-2 ,11-6 से सिद्धार्थ जैन गाजियाबाद में सौर बंसल आगरा को 11-4, 11 -4 ,11- 8 से केशव खंडेलवाल आगरा में मंत्र मिश्रा प्रयागराज को 11- 7, 11- 4, 10- 12, 11- 3 से वीर वाल्मीकि लखनऊ में दर्श चौधरी गाजियाबाद को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कल शुक्रवार 17 नवंबर को सायं सात बजे प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button