उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लगभग 25 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सेवाएं समाप्त कर दिये जाने के विरोध में धरना एक दिसम्बर को

लखनऊ : प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ रूप से लगभग 25 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सेवाएं समाप्त कर दिये जाने के विरोध में लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक (मा.) के शिविर कार्यालय 18 पार्क रोड, लखनऊ पर  01 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11ः बजे से संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना होगा।
संगठन के प्रवक्ता एवं प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र ने बताया है कि शासन के इस तुगलकी आदेश के विरूद्व  01 दिसम्बर, 2023 को प्रदेश के हजारों शिक्षक धरने में सम्मिलित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेगे। धरन के समापन अवसर पर संगठन द्वारा शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जायेगा जिसमें शासन द्वारा तदर्थ शिक्षकों की सेवायें समाप्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें सेवा में बनाये रखने की माॅग की जायेगी।*
*धरने में संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के अलावा शिक्षक विधायक धु्रव कुमार त्रिपाठी , एम0एल0सी एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा के अलावा संगठन के संरक्षकगण, प्रदेशीय कार्याकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button