उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आर्या सीजन 3 के लिये डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के नए गाने ‘शेरनी आई’ की धुनों पर नजर आयेंगे राजा कुमारी और सुस्मिता सेन

मुंबई : लो आई देखो शेरनी! आर्या सरीन की भूमिका में सुष्मिता सेन एक बार फिर से खतरनाक शेरनी बनकर लौट आई हैं और मशहूर राजा कुमारी उनकी आवाज को एक दमदार दहाड़ दे रही हैं, जिसे सुर्खियाँ मिलनी तय हैं! डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार का ‘शेरनी आई’ टाइटल वाला यह जबर्दस्‍त गाना याद दिलाता है कि आर्या से पंगा नहीं लिया जा सकता। जो ताकत आर्या के इर्द-गिर्द रहती है, वह बड़ी भरोसेमंद है! इस गाने को रैप की डॉन राजा कुमारी ने आवाज दी है और पहली बार वे सुष्मिता सेन के साथ काम कर रही हैं। ‘शेरनी आई’ गाना आग लगाने के लिये तैयार है, क्‍योंकि दो अजेय शेरनियाँ (सुष्मिता सेन और राजा कुमारी) संगीत के इस शोडाउन में धूम मचा रही हैं।

दूर‍दर्शी फिल्‍मकार राम माधवानी द्वारा रचित, सह-निर्देशित और सह-निर्मित एवं अमिता माधवानी, राम माधवानी फिल्‍म्‍स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित आर्या सीजन 3 की रोमांचक कहानी सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है। इस कहानी से आर्या सरीन के जि़द्दी दौर की शुरूआत होती है। यह गाना सोनी म्‍यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर मिलेगा।

डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के आर्या सीजन 3 में आर्या सरीन की भूमिका निभा रहीं सुष्मिता सेन ने कहा, ‘राजा कुमारी एक मजबूत महिला हैं जिसमें फुल पावर है और आर्या के लिये सबसे बढि़या साथी हो सकती हैं। उनकी बेजोड़ प्रतिभा आर्या के भीतर छुपी ताकत और मजबूती के साथ शानदार तरीके से मेल खाती है। इस गाने पर उनके साथ काम करते वक्‍त लगा कि मजबूत महिलाएं हर जगह हैं। मुझे लगता है कि असल दुनिया में भी आर्या और राजा कुमारी की जोड़ी को कोई हरा नहीं सकता, उनसे कोई पंगा नहीं ले सकता। मेरे लिये यह सिर्फ एक गाना नहीं है; यह एक एंथेम है, जो अंदर की मजबूती और निडरता को स्‍पष्‍ट तरीके से घोषित करता है।‘’

अमेरिकन रैपर और गीतकार राजा कुमारी ने कहा, ‘’शेरनी आई’ के लिये इस म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग करना कुल मिलाकर एक अलग अनुभव था! मैंने पहली बार सुष्मिता सेन के साथ काम किया है और हमेशा उस माहौल के बारे में सुना था, जो वह सेट पर लेकर आती हैं- और निजी तौर पर इसका अनुभव करना खूबसूरत था। उनकी सकारात्‍मकता से पूरी शूटिंग रोशन हो जाती है और ‘शेरनी आई’ की शूटिंग में भी वही हुआ! मुझे सुष्मिता सेन की मजबूती हमेशा से पसंद रही है और डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की ‘आर्या’ के लिये इस म्‍यूजिक वीडियो में काम करना मेरे लिये किसी सपने के सच होने जैसा था। यह ज्‍यादा अच्‍छा इसलिये था, क्‍योंकि दो मजबूत महिलाएं मजबूती और ताकत की प्रेरणा देने के लिये एक साथ थीं और मैं सचमुच इसकी हिमायत करती हूँ! गाने के बोल गाते समय मेरे रोंगटे खड़े हो गये थे, क्‍योंकि मैं ‘आर्या’ की ताकत को महसूस कर पा रही थी। यह एंथेम दुनिया की सारी शेरनियों को एक सम्‍मान है, उनके अनोखेपन की सराहना करता है और उनकी चुनौतियाँ दिखाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button