उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंत्रियों सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व मंत्री आशुतोष टन्डन को श्रद्धांजलि

आशुतोष टंडन के निधन से उत्तर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर

लखनऊ : भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी नहीं रहे। 63 वर्षीय आशुतोष टंडन का निधन लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में हुआ। आशुतोष टंडन के निधन से उत्तर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री एवं विधायक का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चौक स्थित उनके आवास पर रखा गया जहां पर हजारों कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुल्लाला घाट पर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button