उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मसकबीन स्टार नाइट ने महोत्सव में मचायी धूम

दस दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का नवां दिन

लखनऊ । उत्तराखंड महोत्सव में 09वे दिन का खास आकर्षण ‘‘मसकबीन स्टार नाइट’’ उत्तराखंड के सुपरस्टार कलाकार जो देश विदेश में धूम मचाते आए है, जिनमें माया उपाध्याय, गजेन्द्र राणा, राकेश खनवाल, पुन्नु गुसाई, अजय सोलंकी और उत्तराखंड की सुपर स्टार श्वेता मेहरा जैसे 24 कलाकारो के दलों द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि  उत्तम कुमार सरकार- निदेशक राष्ट्रीय मतस्य आनुवंशकीय व्यूरो लखनऊ एवं महापरिषद के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

हीरक जयन्ती वर्ष के अवसर पर पंजाबी समाज के सरदार हरपाल सिंह जग्गी जी, अध्यक्ष गुरूद्वारा सदर कैंट लखनऊ, नरेन्द्र सिंह मोंगा जी साहित्यकार,सामाजिक कार्यकर्ता, सरदार जगजीत सिंह बग्गा , अध्यक्ष गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा ऐसबाग लखनऊ एवं सेवा संकल्प के सुखप्रीत कौर एवं फाउण्डर सदस्य शिव कुमार श्रीवास्तव,देहरादून से डा. विपिन रावत, हल्द्वानी से डा0 उमेश चन्द्र रामगढ़ ब्लाक से भवन सिंह मेहता को उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। उधांचल कला केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा महोत्सव स्थल पर सुन्दर प्रस्तुति के साथ साथ श्रीजम्या द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं रूपम श्रीवास्तव एण्ड गुड़िया मिश्रा के निर्देशन में सांग एण्ड डांस ग्रुप द्वारा अपनी सुन्दर एवं आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा।

वॉयस ऑफ उत्तराखण्ड के सेमीफाइनल में  पंकज वाणगी,  हरितिमा पंत,  बबली भण्डारी एवं नेहा जोशी द्वारा अपनी सुरीली प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोहा।डांस उत्तराखण्ड डांस के चतुर्थ राउण्ड में कु. कामना बिष्ट के निर्देेेशन में आर्टस एण्ड कल्चरल ग्रुप कल्याणपुर, प्राची रावत के नेतृत्व में कुटुम्ब ग्रुप मायापुरी,  महेन्द्र सिंह गैलाकोटी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड महापरिषद के रंगमण्डल की प्रस्तुति एवं  मंजू पाण्डेय के नेतृत्व में संकल्प ग्रुप आलोक नगर, गोविन्द बोरा गोमती नगर के दल को शोशल मीडिया के माध्यम द्वारा फाइनल राउण्ड में पहुँचने हेतु अपनी सुन्दर एवं आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा प्रिन्ट मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों एवं छायाकारों, को सम्मानित भी किया गया।जिसमे अजीज सिद्दीकी,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,तौसीफ हुसैन,भानु प्रताप सिंह,आरिफ़ मुकीम,सरदार कवलजीत सिंह,जितेंद्र बाजपेई, श्वेता सिंह आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button