उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के चित्रकार संजय राज के कृतियों की प्रदर्शनी 8 नवंबर से, सराका आर्ट गैलरी में 

लखनऊ : बुधवार,  8 नवंबर 2023 को नगर के माल एवेन्यू स्थित होटल लेबुआ के सराका आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले के चंडौत के रहने वाले युवा चित्रकार संजय कुमार राज के कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
संजय राज के चित्रों की इस एकल प्रदर्शनी शीर्षक “नया क्षितिज” की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 नवंबर 2023 को सायं 4:30 बजे मुख्य अतिथि  अरविंद कुमार आई ए एस (सेवानिवृत्त) अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग करेंगे।
प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि संजय कुमार राज समकालीन कलाकार हैं। संजय राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं। इनके चित्रों की प्रदर्शनी देश के अधिकांश राज्यों में लगाई गई है। साथ मे इनके चित्रों के संग्रह भी कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हैं।
–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button