उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर ऐशबाग स्थित, रेलवे पॉली क्लीनिक में स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में ‘‘ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’’ के अवसर पर ऐशबाग स्थित, रेलवे पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी की अध्यक्षता में एक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डा. दीक्षा चौधरी ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरुक करना है। कुछ प्रकार के लक्षणों को जानने से कैंसर का पता लगाने में मदद मिल सकती है, जो कि प्रारंभिक अवस्था में है। कैंसर रोग की शुरुआती पहचान से तथा उसके सफल उपचार से कैंसर की बीमारी से जीत पाई जा सकती है। व्यक्ति के प्रभावित अंग के आधार पर अलग-अलग कैंसर के अलग-अलग लक्षण होते हैं। लेकिन, यहां कुछ सामान्य लक्षण दिए गए हैं जिन्हें आपको नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी ने बताया कि आपके शरीर के किसी भी हिस्से में बिना किसी कारण के लगातार दर्द होना। अचानक शरीर का वजन कम होना, हर समय थकान महसूस करना, बार-बार बुखार आना जो कम नहीं होता हो, त्वचा के रंग या बनावट में परिवर्तन, शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द सहित या दर्द रहित गांठ का होना, शरीर के किसी हिस्से से असामान्य स्राव या खून बहना। त्वचा या मुंह पर छाले जो ठीक न हो रहे हो। यदि आप अपको या आपके किसी प्रियजन को इस तरह के लक्षण देखते हैं, तो किसी अन्य समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें। इन लक्षणों का हमेशा यह मतलब नहीं होता कि आपको कैंसर है। इनके कई गैर-कैंसर कारण हो सकते हैं।
इस अवसर पर रेल कर्मी, उनके परिवारजन, पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button