उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेगा एक्सपो में अंशिका के दल ने सूफी कथक से जीता दिल

छाप तिलक” और “मेरा मुर्शिद” पर अंशिका, मलखान, अवन्तिका, मौसमी ने पेश किये मनभावन नृत्य संयोजन

लखनऊ । मेगा एक्सपो का आयोजन 3 से 11 नवंबर तक गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। उसमें देशभर के रेशम और उत्तर प्रदेश के खादी व हैंडलूम के कपड़े बनाने वालों से लेकर मिट्टी की मूर्तियां और कलाकृतियां बनाने वाले कारीगर हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही यहां ओडीओपी उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जा रही है।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी स्टेट मेगा एक्सपो में सांस्कृतिक आयोजन भी करवाए जा रहे है। इस क्रम में सोमवार 6 नवम्बर 2023 को लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल ने सूफी कथक नृत्य कर दर्शकों की प्रशंसा हासिल की।

सूफी कथक नृत्य की प्रस्तुति में अंशिका त्यागी के साथ मलखान सिंह, अवन्तिका शर्मा और मौसमी भारती ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं। इसमें “छाप तिलक सब छिनी रे, मो से नैना मिलाई के” पर पेश नृत्य देखते ही बना। दर्शकों की तालियों ने इस प्रस्तुति का इस्तकबाल किया।

इस क्रम को बढ़ाते हुए “मेरा मुर्शिद खेले होरी” पर मनभावन नृत्य संयोजन पेश कर शाम को यादगार बना गया। इस आयोजन में नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी, थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button