उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज सिंह  अध्यक्ष फिक्की (यू० पी० चैप्टर) रहे

लखनऊ : महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना लखनऊ में उ. प्र. सरकार द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज सिंह  अध्यक्ष फिक्की (यू० पी० चैप्टर) तथा विशिष्ट अतिथि  आनंद द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष भाजपा एवं पार्षद  ऋचा मिश्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  नीरज सिंह ने स्नातक तथा परास्नातक के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किया । अपने उद्बोधन में उन्होंने उ० प्र० सरकार की लोकहित से संबंधित अनेक योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया । इस कार्यक्रम में 53 विद्यार्थियों को टैबलेट व 251 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किये गए ।

इस अवसर पर संयोजक एवं नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति सोनकर तथा पूनम बाजपेई व महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघवेंद्र मिश्र ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button