उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक को दूसरी तिमाही में 3511 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, 90 फीसदी की वृद्धि

लखनऊ :  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) को वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का अनुमोदन किया है। बैंक के मुताबिक ब्याज आय में सुधार के चलते सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 90 फीसदी बढ़कर 3511 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने 1848 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। यूनियन बैंक ने बताया कि
वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.89% की वृद्धि हुई है। कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 4.45 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस साल 30 सितंबर तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 11,37,628 करोड़ रुपये है।

बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 9.24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.50 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.04 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.62 फीसदी की वृद्धि हुई है, जहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 14.68 फीसदी की वृद्धि, कृषि में 15.04 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 14.03 फीसदी की वृद्धि हुई है।
इस साल 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कुल एनपीए में वर्ष दर वर्ष आधार पर गिरावट के साथ 6.38 फीसदी रहा तथा शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर गिरावट के साथ 1.30 फीसदी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button