उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एपी सेन‌ की छात्राओं ने साझा की राज्यों की संस्कृति

लखनऊ । एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आज भारत के समस्त राज्यों के विषय में सामान्य ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘अखंड भारत : विविधता में एकता’ शीर्षित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि के तौर पर लोक कला विशेषज्ञ व समाज सेविका ज्योति किरण रतन और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.रचना श्रीवास्तव ने किया।

उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए इस नई प्रयोगात्मक विधि की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता अद्वितीय है और अपनी संस्कृति की अखंडता और अस्मिता बनाए रखने के लिए हम सभी विशेषकर आज की युवा पीढ़ी को प्रयासरत रहना चाहिए क्योंकि, इस उत्तरदायित्व का निर्वाह युवा पीढ़ी से बेहतर और कोई नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में प्रो.श्वेता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने अलग-अलग राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए संबंधित राज्य के पारंपरिक परिधान में राज्य की प्रमुख विशेषताओं जैसे- जनसंख्या, राजधानी प्रमुख त्योहार, भाषा, व्यंजन आदि से सम्बंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में डा.कीर्ति गौड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की श्रीमती नर्मदा मौर्य, समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button