उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर के सभी मंडलों में वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला आयोजन

लखनऊ : गुरुवार भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ के सभी 25 मंडलों में वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला आयोजित की गई।

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कैंट मंडल 3 में स्थित आर्य समाज मंदिर में , नीरज सिंह ने मध्य 1 के विश्व संवाद केंद्र जियामाऊ में, एमएलसी मुकेश शर्मा ने कैंट 2 ऐशबाग में और उत्तर 4 में निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पश्चिम मंडल तीन के उर्मिला गेस्ट हाउस व केंट मंडल -1 ओम नगर लांन में, महापौर सुषमा खर्कवाल ने उत्तर मंडल -4 के पुरनिया विधायक कार्यालय में,विधायक नीरज बोरा ने उत्तर 1 में कल्याण मंडप मुशाहब गंज और उत्तर 2 मंडल की पुरानिया कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई।अन्य मंडलों में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, अंजनी श्रीवस्तव,रजनीश गुप्ता,राजीव दीक्षित,अमित गुप्ता,स्वेता सिंह,जितेंद्र सिंह और विनोद कुमार ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने के लिए पार्टी की कार्ययोजना बताई।

आनंद दिवेदी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश की सामाजिक व्यवस्था में रोजगार और अन्य कार्यों से मतदाता अपना स्थान से पलायन करते रहते हैं बहुत बड़ी संख्या मतदाता सूची में ऐसी होती है जो अपने मूल स्थान पर निवास नहीं कर रहे हैं पलायन करके दूसरी जगह चले गए हैं और अवैध और फर्जी रूप से भी वोटर बनाने का कार्य विपक्षी दलों द्वारा किया गया है , बहुत से लोग जो 18 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी मतदाता सूची में उनके नाम नहीं है तो इलेक्शन कमीशन प्रतिवर्ष और भारतीय जनता पार्टी की इकाई भी राजनीतिक गतिविधियों में अच्छे से भागीदारी निभाते हैं

मतदाता सूची का अध्ययन करने के उद्देश्य से
27 अक्टूबर से आरम्भ होगा।
मन की बात के कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर हम मतदाता सूची का अध्ययन करें। 18 वर्ष के पूर्ण हो चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए हमें उनसे संपर्क कर प्रेरित करना है और फार्म भरवाना है। ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने के लिए माध्यमों की जानकारी भी नए मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य करना है।
27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक मतदाता सूची का प्रकाशन और आपत्तियो का समय रहेगा। मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों में रहने वालों की सुविधा के लिए बिल्डिंग परिसर में पोलिंग बूथों का व्यवस्था की जा रही है।
दूसरा चरण 30 अक्टूबर से 5 नवंबर शुरू होगा जिसमें अभियान चलाकर हमें घर-घर संपर्क करके नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म भरवा कर मतदान केंद्र पर बीएलओ को दिलवाना है।


25 नवंबर से 3 दिसंबर तक अगले चरण में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अंतिम रूप से बचे हुए नागरिकों एवं युवाओं का ऑनलाइन फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button