उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ई.डी. द्वारा शराब घोटाले के लाभार्थियों की सूची में आम आदमी पार्टी को जोड़ने की सम्भावना का स्वागत किया

केजरीवाल जानते हैं कि उन्हें जल्द ही जांच एवं मुकदमे का सामना करना पड़ेगा : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि हम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के लाभार्थियों की सूची में शामिल करने की अदालत में संभावना प्रकट करने का स्वागत किया है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि जैसे ही जांच का आदेश दिया गया, केजरीवाल सरकार ने अपनी शराब नीति को जल्दबाजी में वापस ले लिया था, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि उनकी शराब नीति में कुछ तो नापाक था।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा कहती आई है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी शराब घोटाले के मुख्य लाभार्थी हैं। अब अगर ई.डी. कोर्ट में इन दोनों को लाभार्थियों की सूची में जोड़ दे तो एक बात तय है कि कानून की डोर बहुत जल्द केजरीवाल तक पहुंच जाएगी।

श्री सचदेवा ने कहा है कि 2015 की एक पोस्ट का हवाला देते हुए सीएम केजरीवाल द्वारा आज किया एक एक्स पोस्ट ट्वीट से साफ है की उन्हें सच्चाई पता है और उन्हें जल्द ही शराब घोटाले में जांच एवं मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल लोगों को जवाब दें कि वह नई शराब नीति क्यों लाऐ थे और फिर उसे वापस क्यों ले लिया, उन्होंने कॉलोनियों के अंदरूनी बाजारों में शराब की दुकानें क्यों खोलीं और शराब के थोक विक्रेताओं का कमीशन असामान्य रूप से क्यों बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button