डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में उन्हें दी गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ : जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत में समाजवादी आंदोलन के अगुवा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुंण्यतिथि का आयोजन किया गया! डॉ राम मनोहर लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर वक्ताओं ने डॉ लोहिया जी के संघर्ष एवँ विचारों पर बोलते हुये कहा कि लोहिया जी भारत में संसदीय लोकतंत्र के अग्रणी नेता रहे ज़िन्होने जन आंदोलन को संसदीय लोकतंत्र का प्राण बताते हुये कहा था की जब सड़कें सुनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाती है।
डॉ लोहिया के विचारों पर चलने वाले जदयू के नेता और कार्यकर्ता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी एवँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये नीतीश कुमार जी की अगुवाई में केन्द्र भाजपा सरकार के सामाजिक न्याय विरोधी, जनविरोधी एवँ किसान विरोधी नितियों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर शिक्षा एवँ स्वास्थ्य क्षेत्रों के साथ साथ रोजी रोजगार क्र सरकारी क्षेत्रों के अंधाधुंध निजी करण के मुद्दे को जन जन तक ले ज़ायेंगे!
सामाजिक अन्याय ज़िससे देश का नब्बे फीसदी वर्ग एवँ आबादी वंचित है उसके लिए बिहार में जाति गणना के रिपोर्ट के मुद्दे के तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए जदयू पूरे प्रदेश में जन अभियांन चलायेगी और सड़क पर उतर कर जन आंदोलन की शुरुवात जल्द ही करने जा रहा है !
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव (कार्यपालक) सुभाष पाठक , मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सत्येन्द्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ आलोक यादव, प्रदेश महासचिव विधि प्रकोष्ठ वीपी राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश महा सचिव व्यापार प्रकोष्ठ प्रशांत कुमार पांडे, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष जनाब ज़माल खान, शहीद अहमद एवँ पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवँ कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के संघर्ष पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुये वर्तमान केन्द्र सरकार के जन विरोधी नितियों के विरुद्ध राष्ट्र व्यापी जन आंदोलन का आगाज किया!


