उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

18 सूत्रीय मांगो का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौपा

लखनऊ । पुरानी पेंशन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 व 21 को यथावत माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 मे समाहित किया जाना, विद्यालय एवं छात्र हित में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, 2003 की धारा 11 (6) को विलुप्त किया जाना, वित्तविहीन षिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तें, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनिमतीकरण एवं बकाया वेतन भुगतान आदि 18 सूत्रीय मांगो का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रादेषिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र एवं मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल के साथ लखनऊ मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौपा।

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात उसे मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पान्डेय उपस्थित थे।
धरने का संचालन मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र ने किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने पुरानी पेन्षन बहाली के लिए संघर्षरत रहने का पुनः सकल्प दोहराया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भावी संषर्घो के लिए शिक्षकों से एकजुट रहकर संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।


शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि पहले हम कुछ पाने के लिए संघर्ष करते थे किन्तु अब हमे जो मिला है उसे बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
धरने मे प्रमुख रूप से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एम0एल0सी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम0एल0सी0 एवं नेता षिक्षक दल, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डा0 दिनेश चन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एम0एल0सी0, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र,संरक्षक रामेष्वर उपाध्यक्ष, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, ठाकुर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष ब्रजेश राय, कमलेश राय तुलसी राम मिश्र मण्डलीय अध्यक्ष, जगजीवन शुक्ल मण्डलीय मंत्री, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री महेश चन्द, हरदोई के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र, मंत्री किसान चौरसिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, मंत्री शैलेश कुमार बाजपेई, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूर्ति शुक्ल मंत्री विषाल वर्मा, सीतापुर के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मंत्री संजय कुमार, उन्नाव के वरिष्ठ सदस्य दिनेश गुप्ता एवं उमाशधंकर तिवारी सहित सैकडो़ की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button