उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में हुई जीवंत रंगों की दिव्य सजावट

लखनऊ : राजधानी के पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ ने मॉल के अंदर एक सुंदर ढंग से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना कर 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव की भव्य शुरुआत की है।

इस वर्ष, फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ मॉल रंगों और फूलों की थीम पर सजावट की है। मॉल के बीच एक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है, जो जीवंत भव्यता से सुसज्जित की गई है। इस भव्य प्रतिमा की स्थापना से यहां एक शांतिपूर्ण, सुंदर और पवित्र स्थान का आभास हो रहा है। गणपति की पवित्र प्रतिमा सुनहरे और सफेद रंग में बनाई गई है, जो धन, सुख, समृद्धि और सफलता का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त इसे भव्य रूप देने के लिए और भगवान गणेश के प्रति सम्मान और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में, मूर्ति के पीछे एक पुष्प पृष्ठभूमि की सजावट की गई है। मॉल में हुई आकर्षक उत्सव सजावट ने इसे फोटो क्लिक करने के लिए एक मनोरम स्थान बना दिया है। भगवान गणेश की दिव्य उपस्थिति और सजावट से यहां आने वाले शॉपर्स को अलौकिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है ।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, श्री संजीव सरीन ने बताया, “फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ अपने शॉपर्स के माल में आने के अनुभव को अगले 10 दिनों के लिए भगवान गणेश के आशीर्वाद से प्रतिध्वनित होते हुए एक दिव्य अनुभव में बदल देने का प्रयास कर रहा है। हमारे शॉपर्स द्वारा इन क्षणों को यादगार बनाने के लिए मनमोहक सजावट और तस्वीरें भी क्लिक की जा रही हैं, जो इस उत्सव की सच्ची भावना को दर्शाती हैं। उन्हें इस दिव्य और भव्य वातावरण का अनुभव लेते देखकर, हमें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button