उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने पेश किया `पीएनबी स्वागत’: नए ग्राहकों के लिए बाधारहित डिजिटल पर्सनल लोन सॉल्यूशन

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने आज पीएनबी स्वागत के लांच की घोषणा की है, जो नए ग्राहकों के लिए खास तौर पर तैयार इन्नोवेटिव व एक पूर्णतया डिजिटल पर्सनल लोन योजना है। इस नई पहल का उद्देश्य नए ग्राहकों के लिए ऋण आवेदन की प्रक्रिया को त्वरित स्वीकृति देना व वितरण के जरिए सहज व जल्दी निस्तारित करना है जिसके लिए ग्राहकों को शाखा में व्यक्तिगत रुप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पीएनबी स्वागत योजना के तहत उपयुक्त पाए गए ग्राहकों को अनूठे वित्तीय लचीलेपन के साथ 25000 रुपये से 20 लाख रुपये तक के ऋण की पेशकश की जा रही है। पुनर्भुगतान की अवधि को उदारतापूर्वक रखते हुए ग्राहक को 72 महीनों की ईएमआई अथवा 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक भुगतान का विकल्प दिया जा रहा है।
लांच के मौके पर अपने विचारों को साझा करते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी, ने कहा, “बीते एक साल में हमारे बैंक के डिजिटल ऋण पोर्टफोलियो में प्रभावी वृद्धि देखने को मिली है और लगातार विस्तार को लेकर आशावादी अनुमान लगाया जा रहा है। डिजिटल एंड टू एंड पर्सनल लोन के क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवसरों का लाभ लेते हुए और वित्त वर्ष 23-24 के लिए ईज 6.0 रिफार्म एजेंडा के अनुपालन के क्रम में हमें भरोसा है कि पीएनबी स्वागत बैंकिंग उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए अच्छी स्थिति में है। नया डिजिटल प्लेटफार्म आटोमेटेड एल्गोरिथम का प्रयोग करेगा जो ऋण स्वीकृति के त्वरित व सटीक फैसले लेने के लिए विभिन्न डेटा प्वाइंट्स व क्रेडिट इंडीकेटर्स का विश्लेषण करेगा। यह न केवल ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को तेज करेगा बल्कि बैंक के लिए न्यूनतम जोखिम के साथ उच्च गुणवत्ता का पोर्टफोलियो सुनिश्चित करेगा।”
पीएनबी स्वागत योजना सभी 21 वर्ष से उपर के वेतनभोगी लोगों के लिए है जो भारत के किसी बैंक में सैलरी खाता रखते हैं। ग्राहक 25000 रुपये से 20 लाख तक (या बीते 12 महीने के वेतन में से 10 महीनों के औसत वेतन का दस गुना, जो भी कम हो) के ऋण के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्राहकों को 25000 रुपये से 6 लाख तक के ऋण की अहर्ता के लिए ई-सैंक्शन पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी दर्ज करना होगा। जो ग्राहक 6 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें एनईएसएल (नैशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड) पर आधारित ई-साइनिंग टूल के जरिए आधार बेस्ड ओटीपी का प्रयोग करते हुए ई-सैंक्शन पत्र व अन्य डिजिटल डाक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने होंगे।
पुनर्भुगतान के मामले में पीएनबी स्वागत ने एक बाधारहित डिजिटल अनुभव पेश किया जो ग्राहकों को एनपीसीआई ई-मैंडेट का उपयोग करते हुए ऋण ईएमआई के लिए ई-मैंडेट को डिजिटली साइन करने में सक्षम बनाता है। पीएनबी स्वागत योजना के लिए आवेदन शुल्क ऋण की राशि का 0.50 फीसदी रखा गया है जिसमें जीएसटी सहित 500 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ सभी शुल्क शामिल है। इन शुल्कों में डाक्यूमेंटेशन, स्टांप ड्यूटी, सीआईसी व अन्य जुड़े हुए शुल्क जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button