उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के सुलतानपुर एवं अयोध्या कैंट. स्टेशन पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ : 14 सितंबर से 29 सितंबर तक भारतीय रेल पर आयोजित किये जाने वाले हिंदी पखवाड़ा के अनुपालन में उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हिंदी संबंधी विभिन्न गतिविधियों के तहत मंडल के सुलतानपुर एवं अयोध्या कैंट. रेलवे स्टेशन पर  20.सितम्बर .23 को राजभाषा बैठक एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया I इन गतिविधियों के अंतर्गत सुलतानपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में स्टेशन अधीक्षक, भूर सिंह मीना की अध्यक्षता में अन्य रेलकर्मियों की उपस्थिति में इस बैठक को सम्पन्न किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम सुप्रसिद्ध साहित्यकार पं राम नरेश त्रिपाठी जी के साहित्यिक जीवन और समाज तथा हिंदी के प्रति उनके समर्पण एवं कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सभी विभागों के कर्मचारियों को हिंदी के अधिकतम प्रयोग हेतु प्रेरित करते हुए हिंदी में किये गए सरकारी कार्यों की समीक्षा की गई एवं सभी सदस्यों से विभागीय कार्यों को हिंदी में करने की अपील की गयी। इस आयोजन के अंत में संयोजक द्वारा स्टेशन पर राजभाषा हिंदी से संबंधित सरकारी गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा इस राजभाषा बैठक में उपस्थित समस्त रेलकर्मियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस बैठक का समापन किया गया ।

इसी क्रम में आज राजभाषा सम्बन्धी एक अन्य कार्यक्रम के तहत डिप्टी एस. एस./ अयोध्या कैंट., रत्नेश कुमार की अध्यक्षता में मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक तथा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में  माधुरी दुबे कवयित्री, वक्ता के रूप में आमंत्रित थीं। कार्यशाला महान लेखक एवं कवि मैथिलीशरण गुप्त के जीवन एवं रचनाओं पर आधारित थी। सदस्यों को संबोधित करते हुए कवयित्री महोदया ने सर्वप्रथम राजभाषा हिंदी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए तथा राजभाषा हिंदी के उद्गम, प्रचलन एवं प्रयोग के विषय में विस्तार से बताया तथा महान लेखक एवं कवि मैथिलीशरण गुप्त के जीवन एवं रचनाओं का उल्लेख किया I अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से राजभाषा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया I कार्यशाला में राजभाषा की संवैधानिक स्थिति से भी सदस्यों को अवगत कराया गया और बताया गया कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग न केवल आवश्यक है बल्कि संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत भी इसका प्रयोग करना हमारा दायित्व है। इस बैठक में अयोध्या कैंट स्टेशन के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे Iकार्यक्रम के अंत में संयोजक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तदोपरांत बैठक का समापन किया गया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button