उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में ’स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस’ मनाया गया

लखनऊ । सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’-2023 मनाया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में ’स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस’ मनाया गया।
जिसमें मण्डल पर संचलन के दौरान सभी ट्रेनों/ओ.बी.एच.एस. ट्रेनों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गाड़ी संख्या 12533, 12530, 15008, 15070, 12555, 15010, 12532, 15006, 22537, 15203, 22549 तथा 12571 के वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों की सफाई , शौचालयों में डस्टबिन की उपलब्धता, बेड रोल की गुणवत्ता आदि की रेलवे अधिकारियों व सुपरावाइजरों द्वारा सघन जॉच की गई। जॉंच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि यात्री डिब्बों में कॉकरोचों, चूहों व अन्य कीटों के पाए जाने की संभावना न हो। इस दौरान चलती ट्रेनों एवं स्टेशनों पर रेलयात्रियों से फीडबैक फार्म पर ओबीएचएस स्टाफ द्वारा सफाई संबंधी प्रतिक्रिया व सुझाव प्राप्त कर उन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया। यात्रियों को बायो-टॉयलेट के समुचित उपयोग को लेकर भी जागरुक किया गया।


इस दौरान विशेष रूप से ’मेरी सीट मेरा डिब्बा’ थीम पर रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा ’स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस’ के अवसर पर जागरूकता सन्देशों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। रेलवे कर्मचारी एवं यात्रीगण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें। “स्वच्छता पखवाड़ा” के अन्तर्गत कल 21 सितम्बर 2023 को ’’स्वच्छ रेलगाड़ी’’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button