उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इतिहास का पक्षी बनकर ना रह जाए नन्ही गौरैया : संयुक्ता भाटिया पूर्व महापौर

12 सितम्बर से 20 सितंबर तक नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष जागरूकता अभियान

लखनऊ । मेरी प्यारी गौरैया मुहिम द्वारा राजधानी के बालागंज स्थित भारत एकेडमी में नन्ही गौरैया व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी द्वारा नन्ही गौरैया के कृत्रिम घोंसले, दाना काकून, मिट्टी के पात्र व तुलसी , मीठी नीम, सहजन, के पौधो काह वितरण करने के साथ गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

मेरी प्यारी गौरैया” मुहिम संचालक पंक्षी प्रेमी महेश साहू द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सयुंक्ता भाटिया , अति विशिष्ट अतिथि- अंजनी श्रीवास्तव , ताराचंद रावत, सरवन सक्सेना, प्रतिमा मिश्रा को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।

पूर्व महापौर सयुंक्ता भाटिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे बंद घरों में इन चिड़ियाओं के प्रवेश को एक तरह के बंद कर दिया , हमारे आंगन खत्म हो गए हैं ‌, अब हम पुरानी सभ्यता को भुलते जा रहें, यही वजह हैं कि हम निरंतर नन्ही गौरैया से दूर हो रहे हैं। हमारा बचपन इन गौरैया को देखते देखते बीता है। हमारे आंगन में फुदकती थी, घर के रोशनदानों में घास फूस का घौसला बनाकर गौरैया हमारे साथ ही रहा करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।आज इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नन्ही गौरैया इतिहास का पक्षी बनकर ना रह जाए इसके लिए मेरी प्यारी गौरैया मुहिम चला आमजनमानस व छात्र छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास सराहनीय है।और इसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। हम सबको नन्ही गौरैया के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

वहीं अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमने अपनी सुरक्षा और नयी जीवन शैली के अनुसार घर इस प्रकार तैयार किये है, जिसमे परिंदा भी पर नही मार सकते हैं
वाकई में जालियों से बंद घर के दरवाजे एवं खिडकियों वाले निवास में घौसला बनाना तो दूर की बात है, अन्दर प्रवेश करना भी असंभव कर दिया है.
यदि हम इसी प्रकार हम करते रहे तो यक़ीनन वो दिन दूर नही जब हमे नन्ही गौरैया के दर्शन केवल गूगल पर ही होंगे।जब इंसान अपने जीवन व परिवार में व्यस्त हैं ऐसे में बेजुबान पंक्षी नन्ही गौरैया के लिए पंक्षी प्रेमी महेश साहू द्वारा जो कार्य किया जा वह सराहनीय है समाज प्रेरणा लेनी चाहिए।

वहीं पंक्षी प्रेमी महेश साहू चारो ओर प्रदूषण फैला कहा जाए गौरैया कविता पढी जिसपर जमकर तालियां बजी।

इस मौके पर भारत सक्सेना, रजत सक्सेना, सेवा भारती सह सचिव मनीष गुप्ता, सीमा मौर्या, रचित मौर्या,मनू तिवारी, इकरार सिद्दीकी, मनोज चौरासिया,डिप्टी रेंजर मनीष कनौजिया, वन दरोगा विनोद कुमार,वन रक्षक दीपक कनौजिया, शैलेन्द्र लोधी, सहित सैकड़ों छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button